बिहार: निकाह में खस्सी की जगह मुर्गा परोसने पर बवाल, बाराती-शराती में मारपीट, आधा दर्जन से अधिक घायल

बिहार के सहरसा जिले में एक निकाह समारोह के दौरान भोज को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बाराती और शराती के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दूल्हा पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए|

बिहार: निकाह में खस्सी की जगह मुर्गा परोसने पर बवाल, बाराती-शराती में मारपीट, आधा दर्जन से अधिक घायल
Image Slider
Image Slider
Image Slider

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में एक निकाह समारोह के दौरान भोज को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बाराती और शराती के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दूल्हा पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना महिषी प्रखंड के राजनपुर गांव की है। निकाह की रस्में शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद भोज के दौरान विवाद शुरू हुआ। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उन्हें खस्सी का मांस परोसने का वादा किया गया था, लेकिन भोजन में मुर्गा परोसा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूल्हा पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.